जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने गणतंत्र दिवस के अवसर कलेक्ट्रेट पर फहराया तिरंगा

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने गणतंत्र दिवस के अवसर कलेक्ट्रेट पर फहराया तिरंगा

पर्वों के माध्यमों से नागरिकों में जागृत हो रही देश प्रेम व कर्तव्य की भावना: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

अपने कर्तव्यों को पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें पालन: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

समाज व जनपद को स्वस्थ व स्वच्छ बनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

गरीब, लाचार और बेसहाय लोग की सहायता के लिए मानवीय संवेदना आवश्यक: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रीय गान गाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस पर भारत का संविधान उद्देशिका (संकल्प) की शपथ दिलाई गयी। केडीबी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी गयी, जिलाधिकारी महोदय ने सभी विद्या​र्थियों, बच्चों और अध्यापकों को पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया।
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने अपने सम्बोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हम लोग बहुत उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। इतने कम समय में हमारे देश ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं वह गौरवांन्वित करने वाली हैं, जिन पर हमें गर्व की अनुभूति होती हैं। हमें कैसे अपने देश के विकास में एक नागरिक के रूप में सहयोग देना है। पहले राष्ट्रीय पर्वों को औचारिकता पूर्ण करने वाली परम्परा बन गयी थी किन्तु वर्तमान में उस परम्परा को खत्म करते हुए आज राष्ट्रीय पर्वों सहित अन्य पर्वों पर देश प्रेम एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने से नागरिकों में देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की भावना को जगाया है जो कि देखने को मिल रहा है। हम सभी का देश के प्रति जिम्मेदारियों है किसी के पास बड़ी तो किसी के पास छोटी, परन्तु जिम्मेदारियां सभी के पास निहित हैं। इसलिए हम सभी को अपने कर्तव्यों को पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। हमें अपने राष्ट्र को और अधिक विकसित, समृद्ध और मजबूत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मेरा सभी अधिकारियों और समक्ष नागरिकों से अनुरोध है कि वे जनता की समस्याओं का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान करें और बेबस, लाचार लोगों के प्रति मानवीय संवदेना के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण करें और मानवता के नाते जो आपसी उनकी मदद हो वह अवश्य करें। उन्होने कहा कि अधिकारी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है हमें जनता की समस्याओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण तो करना ही है साथ में जनपद के विकास, जनता को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनना, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को सक्षम बनाना और स्वस्थ, स्वच्छ और हरित जनपद का बनाते हुए नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय की धर्मपत्नी एवं बच्चे, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, एडीएम एल/ए श्री अविनाश सिंह, एडीएम ई ज्योति मोर्या, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, सीटीओ श्रीमती पुष्पांजलि सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित श्री ललित जायसवाल, सिविल डिफेंस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल (आईएएस) द्वारा विकास भवन के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम में विकास भवन से सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर सूचना विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these