ग्रीनसेल मोबिलिटी कंपनी द्वारा गाजियाबाद इलेक्ट्रिक बस डिपो में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का समापन समारोह

ग्रीनसेल मोबिलिटी कंपनी की ओर से गाजियाबाद इलेक्ट्रिक बस डिपो में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का समापन समारोह:-07 फ़रवरी 2026 को किया गया। यह कार्यक्रम श्री गिरीश कुलकर्णी-VP ,श्री जितेंद्र सिंह (GM), श्री अनुज (जनरल मैनेजर–सेफ्टी), श्री बिनोद सिंह (AVP–EHS) रवि सिंह (HR Head) एवं श्री आशीष यादव (SPV हेड), परियोजना प्रमुख, श्री अमित त्यागी एवं श्री करतार सिंह के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यहा बसों का संचालन सुपर सर्विस पॉइंट द्वारा किया जा रहा हैl
कार्यक्रम का समापन समारोह -क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) श्री केशरी नंदन चौधरी, श्री एस.डी शर्मा -(ARM-Finance), श्री चौहान (यातायात इंस्पेक्टर) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कोच कैप्टनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। विशेष रूप से कोहरे के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा सावधानीपूर्वक बस संचालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) श्री केशरी नंदन चौधरी ने सभी कोच कैप्टन को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया और उनकी भूमिका के लिए उनकी प्रशंसा की l
कार्यक्रम के दौरान श्री दीपक त्रिवेदी (सीनियर EHS मैनेजर) ने बस संचालन के समय सावधानी पर प्रकाश डाला। साथ में बसों के कोच कैप्टन के विशेषाओ सावधानी चर्चा की गई और कोच कैप्टनों की गतिविधि पर भी चर्चा की गई और कंट्रोल कमांड सेंटर की कार्य प्रणाली को भी बताया गया। श्री योगेश कुमार कोच कैप्टन ट्रेनर की भागीदारी बताई गई है l वहीं श्री रोहित(ऑपरेशन मैनेजर),शमीम मोहम्मद -प्रबंधन एवं श्री यशपाल (मेंटेनेंस मैनेजर), रवि सिंह HR क्षेत्रीय प्रबंधन की और से जितेंद्र जी उपस्थित रहेl

ऑपरेशन टीम के सदस्य एवं श्री मनोज कुमार और रखरखाव टीम के सदस्य श्री दीपक और संदीप (PMI) भी अपनी डिपो टीम के साथ उपस्थित रहे।अजीत सिंह – जनसंपर्क अधिकारी ने भी अपनी बसों के बारे में जानकारी प्रदान की l

यह सड़क सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित ई-बस संचालन, यात्री सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद रोडवेज – श्री एस.डी शर्मा -(ARM-Finance) ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला l
यातायात इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने सभी चालकों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ रहने और बस को चलाने के पहले निरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उपस्थित सभी लोगों को जिम्मेदार एवं सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ आशीष यादव-एसपीवी हेड ने सभी कोच कैप्टन को सुरक्षा के साथ बस चलाने की पहल कीl कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग प्रतियोगिता मै विजेता रहे कोच कैप्टन और डिपो टीम को पुरस्कार वितरण किया गया l इसी के साथ कोच कैप्टन के बच्चों ने ड्राइंग प्रत्ययोगिता मे भाग लेने वालो को भी पुरस्कार वितरण किया गया l कोच कप्तान नीरज शर्मा को जीवन बचाने की वजह से पुरषकृत किया गया l इस प्रकार दीपक त्रिवेदी (ईएचएस) ने सुरक्षा माह में सीखे हुए पहलुओ को हमेशा अपनlने के लिए अनुरोध करते हूऐ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these