देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस की STF और देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सुनील राठी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वो हरिद्वार और देहरादून के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे. आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने राजपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात सुनील र… उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों को गुरुवार देर रात राजपुर इलाके में एक कार से पकड़ा गया.







