जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें

Share This Article

हर मजबूर, बेसहाय एवं पात्र व्यक्ति की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

पुत्री की प्रार्थना पर मौके पर दिलाई ​व्हील चैयर, दिव्यांग ने नम आंखों से किया आभार प्रकट

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। ​जिलाधिकारी महोदय ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। इसी दौरान एक महिला श्रीमती सोनम पुत्री ओमी निवासी डासना मसूरी, गाजियाबाद ने कहा कि वह अपने दिव्यांग पिता के साथ आई है, महोदय ने निवेदन है कि मेरी एक छोटी बहन भी और मेरी विवाह हो चुका है। मै और मेरी माता जी मेहनत मजदूरी कर घर चला रहे थे किन्तु मेरी शादी के बाद उन्हें अत्याधिक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। घर में कोई कमाने वाला नही है। जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि हमारी मदद करें। हमें पता चला है कि आप गरीब, मजबूर, बेसहारा आदि की सहायता करते हैं कृपा हमारी भी सहायता करें। जिलाधिकारी महोदय ने जिला पूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग व दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि इन जो सहायता हो सकें, योजनाओं के तहत मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए की जाएं। जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही दिव्यांग श्री ओमी को व्हील चैयर देते हुए उनका मुंह मीािा करवाया और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका अन्तोदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पैशन सहित अन्य योजनाओं को लाभ दिलाया जाएं।
जनता से अपील, शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी से मिलें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ना होने पर जिलाधिकारी से मिलें। जिलाधिकारी ने कहा हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। हर मजबूर, बेसहाय एवं पात्र व्यक्ति की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है, और हमें इसे पूर्ण ईमानदारी से निभाना है।
जनता दर्शन में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एडीएम ई ज्योति मौर्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these