‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन

Share This Article

‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई। फिल्म ‘गजनी’, ‘लगान’, ‘सरफरोश’ और टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। हाल के महीनों में बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रदीप रावत ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें खास तौर पर फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खलनायक के किरदार और ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए याद किया जाता है।

उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। अभिनेता आमिर खान सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सिनेमा के लिए उनकी सेवाओं को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these