शिव कांवड़ सेवा समिति के भंडारे का हुआ शुभारंभ, भाजपा नेताओं ने किया उद्घाटन
मुरादनगर। शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल कांवड़ सेवा भंडारे का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी, भाजपा नेता संजीव त्यागी, मोहित त्यागी, प्रशांत खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। समिति द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने कांवड़ यात्रा के सफल एवं सकुशल संपन्न होने की कामना करते हुए समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।






