‘‘ग्राम औरंगाबाद गदाना क्षेत्र में लगभग 30000 वर्ग0 मी0 में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

Share This Article

प्

‘‘ग्राम औरंगाबाद गदाना क्षेत्र में लगभग 30000 वर्ग0 मी0 में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में ग्लोब शाईन बिल्डर एण्ड डवलपर्स प्रा0लि द्वारा श्री निरंजन फौजदार व श्री अनुज चौधरी द्वारा खसरा सं0-396 राजस्व औरंगाबाद गदाना, हापुड़ रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 30000.0 वर्ग मी0 के भूखण्ड पर लगभग 06 माह पूर्व कार्य प्रारम्भ करते हुए बाउण्ड्रीवॉल व सड़कों के निर्माण हेतु आंशिक भाग में मिट्टी डाले जाने का कार्य में अवैध रूप से प्लॉटिंग कर विकास कार्य करते हुये कालोनी काटी जा रही है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया, अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त करते हुये सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these