सीडीआरएस ग्लोबल स्कूल मुरादनगर में हुआ जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share This Article

आज ९ मई को मुरादनगर स्थित सीडीआरएस ग्लोबल स्कूल में प्रथम जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक श्री दयानंद त्यागी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संजीव त्यागी भाजपा नेता, नितिन गोयल पूर्व मंडल अध्यक्ष, राहुल गोयल मंडल अध्यक्ष, मनोज शर्मा भाजपा नेता, मोहित त्यागी मंडल महामंत्री, सोनिया त्यागी मंडल उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री वीरेंद्र त्यागी जी ने बताया के इस प्रतियोगिता में पारंपरिक योग एवं व्यक्तिगत योग में 22 विद्यालय के लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया।
विद्यालय के मेनेजर श्री भीष्म सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ना केवल योगासन को एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में स्थापित करने का प्रयास है बल्कि इसके माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन के महत्व को भी रेखांकित करता है।
इस आयोजन में प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा त्यागी ने सभी प्रतिभागियों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया साथ ही सभी से खेल भावना का पालन करते हुए अपनी प्रस्तुति देने को कहा। अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा आसनों की शुद्धता, स्थिरता और समय के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए गए, जिससे प्रतियोगिता का स्तर ओर अधिक प्रभावशाली रहा। आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से कोरडिनेटर निधि चौधरी एवं पिंकी त्यागी, पीटी टीचर आयुषी त्यागी, गौरव रावत एवं समस्त स्टाफ़ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these