तुराब नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share This Article

तुराब नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

व्यापार मण्डल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने उठाई व्यापारियों की आवाज

गाजियाबाद। राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर श्री रामकेश्वर
व जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक श्रीमती पूनम सिंह के निर्देशन में शासन की मंशानुरूप व्यापारी संवाद कार्यक्रम खंड-10, गाजियाबाद द्वारा तुराब नगर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए राज्य कर विभाग तथा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी संख्या में जिसमें प्रमुख रूप से बाजार के होजरी, रेडीमेड, हैंडलूम, किराना व्यापारी ने भाग लिया और जीएसटी, कर निर्धारण, ऑनलाइन प्रक्रियाओं तथा व्यापार संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विभागीय अधिकारियों सहायक आयुक्त श्री विपिन कुमार शुक्ला व राज्य कर अधिकारी श्री आशीष माथुर के समक्ष रखा।
व्यापारियों ने कर संबंधी जटिलताओं और व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए रजनीश बंसल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी नियमों, अनुपालन प्रक्रियाओं और नवीनतम कर प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, आवश्यक दस्तावेजों का व्यवस्थित रखरखाव करने तथा कर कानूनों में होने वाले बदलावों को नियमित जानकारी रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी और विभाग के बीच निरंतर संवाद से समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सहायक आयुक्त विपिन कुमार शुक्ला तथा राज्य कर अधिकारी आशीष माथुर ने विभागीय योजनाओं, सुविधाओं और कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा, मनोज गोयल, सचिन शर्मा, पंकज जिंदल, संजय गोयल, गोपाल चंद, रजनीश बंसल, संदीप गुप्ता, लोकेश बंसल, संजीव गर्ग, अरविंद शर्मा, मेहता जी, राहुल जिंदल, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these