‘मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता’, CM धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- देवभूमि में नहीं गलेगी कांग्रेस की दालMohd Deepak incident: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. कोटद्वार की चर्चित ‘मोहम्मद दीपक’ वाली घटना का जिक्र करते हुए धामी ने तुष्टिकरण की राजनीति और ‘अर्बन नक्सल’ गैंग की सक्रियता पर गंभीर आरोप लगाए.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार की घटना को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ उन लोगों को संरक्षण देती है जो अपनी पहचान बदलकर समाज में भ्रम फैलाते हैं.






