सिलेंडर डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान
बुकिंग के बावजूद समय पर नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, एजेंसी पर लापरवाही का आरोप
मुरादनगर। क्षेत्र के जिंदल गैस एजेंसी मै रसोई गैस सिलेंडर की समय पर डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मिनाक्षी शर्मा (कंज्यूमर नंबर 67860896) ने आरोप लगाया है कि सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें तय समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि कई बार गैस एजेंसी से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और हर बार डिलीवरी में देरी हो रही है। सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण घर के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं ने भी गैस वितरण व्यवस्था में अनियमितता की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि समय पर सप्लाई न होने से उन्हें इधर-उधर से सिलेंडर की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके







