गाजियाबाद जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन व अध्यक्षता पर जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

Share This Article

245 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण

गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन व अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

मोदीनगर तहसील
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 153 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनका त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाएं। उनके द्वारा दिया गया फीडबैक आपकी कार्यकुशलता व अच्छे कार्यों को दर्शाता हैं। सभी अधिकारी पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें। समाधान दिवस में अनु​पस्थित सम्बंधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एसडीएम, एसडीएम जे, तहसीलदार मोदीनगर, नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तदोपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ—सफाई की स्थिति का जायजा लिया और परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होने अभिलेखों की जांच करते हुए रजिस्टर मेंटेन रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी रजिस्टर अद्यतन व सुव्यवस्थित रहें, ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होने आवश्यक दिशा—निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

लोनी तहसील
एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह की अध्यक्षता की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सदर तहसील
एसडीएम सदर श्री अरूण ​दीक्षित की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 06 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 245 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these