मुख्यमंत्री के कर कमलों से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, शिक्षा को लेकर बड़ा संदेश

Share This Article

आज दिनांक: 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे कंपोजिट विद्यालय ,शिवपुर, वाराणसी में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण परिषदीय विद्यालयों में देखा गया।
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का अवलोकन तथा जनपद स्तरीय कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजय नगर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा० विधायक श्री संजीव शर्मा जी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वागत संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए शिक्षक गणों से अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु कहा गया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, निपुणशाला, चिंपल एप, चैट बॉक्स जैसे आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं, अतः शैक्षिक गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, हम सबको बच्चों के भविष्य के लिए संकल्पित होना होगा। लोनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खोड़ा के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि श्री संजीव शर्मा जी ने नवीन शैक्षिक सत्र की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विकास का आधार शिक्षा को बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है यदि कोई भी बच्चा इस अधिकार से वंचित रह गया तो इसमें सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को निशुल्क पाठ्य पुस्तक, दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जूते मोजे,बैग और मिड डे मील उपलब्ध कराती है। विकसित भारत बनने की राह में शिक्षा ही मूल आधार रहेगा। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा जी ने कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों को उनकी कक्षा की पुस्तकों का सेट प्रदान किया।
अंत में स्कूल चलो अभियान के स्लोगन की तख्तियां हाथ में लेकर जनजागरण के नारे लगाते हुए एक विशाल रैली निकल गई जिसे विधायक संजीव शर्मा जी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती विभा चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अभिषेक यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी विकास बघेल,जिला समन्वयक डॉ0 राकेश एवं अनुभव गुप्ता, तनुजा शर्मा, नीरज खटाना, नीतू, योगेंद्र, अनिल कुमार, राजपाल एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these