महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण”

Share This Article

गाजियाबाद, दिनांक: 05 अप्रैल 2026


महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आज रामलीला मैदान, घंटाघर (गाजियाबाद) में दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि माननीय श्री नरेन्द्र कश्यप जी,राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग रहे।

कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें ट्राईसाइकिल/बैसाखी 80, व्हीलचेयर 40, कान की मशीन 74, सेंसर स्टिक 40, स्मार्ट केन 40, टीएलएम किट 20 तथा कृत्रिम हाथ/पैर 25 शामिल रहे। कुल मिलाकर 319 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिव्यांगजनों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं-भागीरथ सेवा संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन सेंटर, आनंदा ट्रेनिंग सेंटर, अद्वैत संस्थान आदि द्वारा दिव्यांग बच्चों की बनाई गई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने इन बच्चों के कौशल एवं सृजनात्मकता की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नीव शक्ति संस्थान के मूक-बधिर बच्चों द्वारा “सारे जहाँ से अच्छा” गीत की सांकेतिक भाषा में प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह एवं अतिथियों ने सराहा। इसके अतिरिक्त भागीरथ सेवा संस्थान के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई।

अपने उद्बोधन में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

माननीय श्री नरेन्द्र कश्यप जी,राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्री संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद,श्री अंशुल चौहान ने अवगत कराया कि कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these