‘‘मोदीनगर क्षेत्र में अवैध कालोनी पर प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही‘‘
उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री ओमपाल सिंह पुत्र श्री उदयवीर सिंह द्वारा ग्राम-बेेगमाबाद बुढाना, निवाडी रोड, मोदीनगर में लगभग 4000 वर्ग मी0 भूमि में सड़केे बनाने हेतु मिट्टी भराई का कार्य एवं भूखण्ड़ो के सीमांकन हेतु ब्रिक लाईनिंग का कार्य किया गया। उक्त कार्य लगभग 6-7 माह पूर्व किया गया। वर्तमान में 4-5 माह से कार्य बन्द है। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र एवं स्वामित्व अभिलेख नहीं दिखाए गए। एवं श्री बृजेश कुमार नेहरा तथा श्री अनूप सिंह, श्रीमती अनीता सिंह पत्नी श्री राजकुमार, श्री कृष्णपाल एवं श्री रविंद्र सिंह पुत्रगण श्री सरूप सिंह, श्री गौरव नेहरा पुत्र श्री राजकुमार, श्री देवेंद्र सिंह पुत्र श्री सरूप सिंह, श्री राजपाल, श्री धीरज पाल, श्री संदीप चौधरी द्वारा खसरा सं0-85, याकूतपुर मावी, निवाडी रोड, मोदीनगर पर लगभग 7000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध कालोनी विकसित करने के लिए सडकें बनाने हेतु मिट्टी आदि भराई का कार्य एवं बिजली के खम्भें लगाने का कार्य 09 माह पूर्व कराया गया। वर्तमान में लगभग 6-7 माह से कार्य बन्द है। स्थल पर कोई स्वीकृत एवं स्वामित्व अभिलेख नहीं दिखाए गए। बताए गए नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-02 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।







