भाजपा वरिष्ठ नेता अमरीश के पौत्र का नामकरण, कार्यक्रम में जुटे कई गणमान्य लोग
मोदीनगर। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अमरीश के पौत्र के नामकरण संस्कार का आयोजन बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवजात को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में सांसद श्री अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशु वर्मा, नगर पालिका मोदीनगर के चेयरमैन विनोद कुमार, महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, पूर्व विधायक श्री रामनरेश रावत, ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव त्यागी, श्री राहुल चौधरी (डैनी), गन्ना समिति मोदीनगर के चेयरमैन राजन चौधरी, प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति श्री बसंत त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मान सिंह गोस्वामी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इसके अलावा पूर्व महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, महानगर महामंत्री श्री पंकज भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष श्री विपिन चौधरी एवं राहुल गोयल, लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत बीडडी, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, विवेक त्यागी के पुत्र जनमेजय त्यागी तथा राजपाल त्यागी के पौत्र मोहित त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूरे आयोजन में पारिवारिक और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। अतिथियों ने नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया।






