नगर निगम आय बढ़ाने के लिए राज नगर एक्सटेंशन में बनेंगें व्यवसाय के केन्द्र
बिल्डर द्वारा छोड़ी गई नगर निगम की भूमि पर बनेंगी दुकाने
आज बिल्डर द्वारा छोड़ी गई राजनगर एक्सटेंशन में गाजियाबाद नगर निगम की भूमि का महापौर सुनीता दयाल द्वारा अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया जिसमें सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता एन के चौधरी,सम्पत्ति अधीक्षक रामशंकर वर्मा,लेखपाल सुरेन्द्र कौशिक आदि उपस्थित रहे।
राज नगर एक्सटेंशन में लगभग 10-12 स्थानों पर महापौर सुनीता दयाल ने निरीक्षण किया और यह देख की उपरोक्त भूमियों के आस पास व्यसायिक गतिविधियों का बहुत चलन है और नगर निगम भी इसी प्रकार से कार्य कर पाए तो नगर निगम की भूमि सुरक्षित होगी,आय बढ़ेगी और लोगो को रोजगार भी मिलेगा, जिसको लेकर महापौर ने मुख्य अभियंता को भूमि के सम्बंध में समझ कर कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
महापौर सुनीता दयाल लगातार नगर निगम की आय बढ़ाने और नगर निगम की भूमियों को भूमाफियाओं के चुंगल से छुड़ाने के कार्य कर रही हैं और ऐसे ही कैला भट्टा पर भी दुकाने तैयार हो चुकी है एवं राज नगर एक्सटेंशन में भी कॉम्प्लेक्स तैयार हो रहा है जल्द ही जनता के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
महापौर द्वारा 10-12 स्थानों की भूमि देखी गयी और उक्त भूमियों में नगर निगम की किस प्रकार से क्या व्यसायिक कार्य किया जा सकता है उस पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य अभियंता जल्द से जल्द कार्यवाही कर महापौर को अवगत भी कराएंगे। यह अधिकतम भूमि राज नगर एक्सटेंशन के मुख्य क्षेत्र में है जहाँ से नगर निगम की अच्छी आय का स्तोत्र उत्पन किया जा सकता है जिसके चलते महापौर ने भी इसपर विचार किया और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।






