केजीबीवी वार्डन सशक्तिकरण हेतु प्रशिक्षण का हुआ भव्य समापन

Share This Article

शिक्षा मंत्रालय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान,गाजियाबाद के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री धर्मेश सिंह तोमर, डॉ. सौरभ राजपूत (उपनिदेशक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान,गाजियाबाद), गुंजन(प्रशिक्षण अधिकारी,क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान) एवं कुणाल मुद्गल जिला समन्वयक बालिका शिक्षा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी कस्तूरबा वार्डन को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह (बालिका शिक्षा यूनिट प्रभारी) ने आनलाइन माध्यम से जुड़ते हुए वार्डेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि वार्डन को शैक्षणिक योजनाओं से लेकर वित्तीय योजनाओं तक सभी जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कि सभी योजनाओं का लाभ बालिकाओं को पूर्ण रूप से मिल सके। साथ ही इस प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग प्रशासन स्तर से प्रत्येक दिन की गयी।
माननीय विधायक जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय उत्तम श्रेणी में आते हैं, इस प्रशिक्षण से निश्चित रूप से वार्डन का सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा साथ ही हमारी बालिकाएं भी सशक्त होंगी, जो एक वंचित वर्ग से आती हैं।
संस्थान के आचार्य श्री सौरभ राजपूत जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुकूल वातावरण में प्राप्त प्रशिक्षण की गुणवत्ता भी उत्कृष्ट हो जाती है आप सभी इसका बेहतरीन लाभ बालिकाओं को पहुंचाएंगे ऐसी आप सभी से अपेक्षा है।
प्रशिक्षण में कुणाल मुद्गल (जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा, गाजियाबाद) ने कहा कि प्रशिक्षण का प्रभाव हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में दिखाई देना चाहिए, क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित इस प्रशिक्षण से हमारे कस्तूरबा शैक्षिक गुणवत्ता मेंपहले से अधिक समृद्ध होंगे, इसका हमें पूर्ण विश्वास है।प्रशिक्षण में रिचा राणा (जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा,बुलंदशहर) एवं सुमित (कन्नौज) मास्टर ट्रेनर के रूप में रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन श्रीमती पूनम शर्मा (ज़िला बालिका नोडल) के द्वारा किया गया।अंशू सिंह(ब्लॉक नोडल रजापुर)नीतू सिंह (ब्लॉक नोडल रजापुर)
रेनू चौहान (ब्लॉक नोडल,रजापुर), रेनू चौधरी (ब्लॉक नोडल,मुरादनगर), रीनू चौधरी (ब्लॉक नोडल,मुरादनगर) एवं निशि रानी(ब्लॉक नोडल,मुरादनगर) का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these