प्राधिकरण द्वारा विकसित प्रताप विहार योजना में डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

Share This Article

आज प्रताप विहार योजना के अंतर्गत डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक प्रस्तावित सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन मा. मेयर सुनीता दयाल , मा. विधायक संजीव शर्मा तथा प्राधिकरण उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के करकमलों द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक दोनों ओर के डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज एवं प्रमुख चौराहों का समग्र विकास किया जाएगा। योजना के तहत चयनित स्थानों पर आकर्षक पत्थर संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें एक स्थान पर मसाल-आधारित थीम एवं अन्य स्थान पर विशेष डिजाइनयुक्त पत्थर की आकृतियां विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र की दृश्यात्मक सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

लगभग 4.70 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना में फुटपाथों का सुदृढ़ीकरण, सेंट्रल वर्ज का विकास तथा आधुनिक लैंडस्केपिंग कार्य सम्मिलित है। कार्य पूर्ण होने के उपरांत यह क्षेत्र न केवल अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा, बल्कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधा विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these