मिशन शक्ति 5.0 के तहत गाजियाबाद में साइकिल रैली व शक्ति संवाद का आयोजन

Share This Article

जनपद गाजियाबाद में आज दिनाँक 08/04/2026 को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत निदेशक महोदया, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार एवं ज़िलाधिकारी महोदय,गाजियाबाद के नेतृत्व एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन/ निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत साइकिल रैली एवं शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन जवाहर इंटर कॉलेज मुरादनगर गाजियाबाद में किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती रेणु तोमर एवं एसआई ऋषि पाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेली को रवाना किया गया तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन द्वारा स्कूल की छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया ओर बालिकाओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया l कार्यक्रम की अगली कड़ी में एसआईं ऋषि पाल साइबर थाना मुरादनगर द्वारा बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से रिलेटेड समस्त जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी बालिका किसी भी साइबर फ्रॉड में न फंसे किसी भी अनवांटेड ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड ना करें और यदि किसी भी बालिका के साथ किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होता है तो वह तुरंत साइबर थाने में कंप्लेंट दर्ज जरूर कराए I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these