ईमानदारी की मिसाल बनी महिला आरक्षी नेहा, राहगीर महिला का पैसों से भरा बैग लौटाकर जीता दिल

Share This Article

ईमानदारी की मिसाल बनी महिला आरक्षी नेहा, राहगीर महिला का पैसों से भरा बैग लौटाकर जीता दिल

आगरा पुलिस की महिला आरक्षी नेहा ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। थाना एतमाद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर 16 मई 2026 को एक महिला राहगीर का पैसों से भरा बैग गिर गया था। ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी नेहा को बैग मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत महिला को आवाज देकर बुलाया और सुरक्षित रूप से बैग उसके सुपुर्द कर दिया।

अपना बैग सुरक्षित वापस पाकर महिला ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। महिला आरक्षी की इस सराहनीय कार्यशैली को देखते हुए 19 मई 2026 को पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार (IPS) ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं ₹1000 की नगद राशि देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

महिला आरक्षी नेहा की इस ईमानदारी की सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these