‘प्रवर्तन जोन-01 व 02 के क्षेत्र में जी0डी0ए0 ने की ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही‘‘
उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-01 के नेतृत्व में श्री सनी शर्मा व अन्य द्वारा खसरा संख्या-250 ग्राम ढरगल नियर खेतान स्कूल गाजियाबाद पर लगभग 5000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में की गयी अवैध प्लाटिंग, बिजली के खम्बे, भूखण्ड की बाउण्ड्रीवाल, सडक आदि, श्री रवि अग्रवाल द्वारा ग्राम मोरटा रेपिड रेल पिलर नं0-660-661 के सामने खसरा संख्या-1133 ग्राम मोरटा, गाजियाबाद पर लगभग 500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में किये गये अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण एवं श्रीमती सुकरमा देवी द्वारा खसरा सं0-467मि0 ग्राम नूरनगर, गाजियाबाद पर लगभग 145 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध रूप से संचालित धर्म कांटे के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही भी की गयी है। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में लगभग 18 बीघे में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त करते हुये सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-01 व प्रवर्तन जोन-02 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।







