‘मुरादनगर में 3600 वर्ग मी0 में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर जी0डी0ए0 की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘

Share This Article

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 02.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री शहजाद मलिक, सलीम मलिक, शरद सिंहल पुत्र मुकेश सिंहल व अन्य हितबद्व व्यक्ति द्वारा खसरा सं0-602, 603, 605 ग्राम-सरना मुरादनगर, गाजियाबाद पर लगभग 3600.00 वर्ग मी0 में लगभग दो फिट ऊॅचाई में चिनाई करते हुए प्लाटिंग की गई है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया, अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these