मुरादनगर की बेटी भावना त्यागी ने पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, मेरठ जोन में रचा इतिहास

Share This Article

मुरादनगर की बेटी भावना त्यागी ने पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, क्षेत्र में खुशी की लहर

गाजियाबाद/मुरादनगर। मेरठ जोन में आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत महिला 63 किलोग्राम भार वर्ग पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुरादनगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भावना त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

भावना त्यागी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्क्वाट में 100 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 60 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 140 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया।

इस उपलब्धि पर जिला गाजियाबाद पावरलिफ्टिंग संघ के जिला सचिव श्री अभिषेक पहलवान ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भावना की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these