केंद्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Share This Article

केंद्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण में गुणवत्ता सुधार, नवाचार और व्यवहारिक दृष्टिकोण पर दिया जाए जोर: श्री आलोक रंजन

गाजियाबाद। केंद्रीय गुप्त प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), गाजियाबाद में पुलिस प्रशिक्षण में विधियाँ एवं दृष्टिकोण विषय पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आलोक रंजन (आईपीएस) महानिदेशक, बीपीआरएंडडी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार को अपनाने तथा व्यवहारिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती छाया शर्मा (आईपीएस), प्रशिक्षण निदेशक, बीपीआरएंडडी, श्री सुनील गुप्ता, उप निदेशक (प्रशिक्षण) एवं श्रीमती सुलोचना गजराज (आईपीएस) उपनिदेशक प्रशिक्षण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीटीआई के निदेशक डॉ. सचिन गुप्ता (आईपीएस) ने मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती छाया शर्मा ने अपने संबोधन में एफडीपी के उद्देश्यों, प्रशिक्षण की नवीन पद्धतियों तथा पुलिस अधिकारियों के क्षमता निर्माण में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में बीपीआरएंडडी, सीडीटीआई, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) तथा विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों से आए प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञ संकाय की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रोहिणी कटोच, आईपीएस एसवीपीएनपीए, दीपक कुमार बिष्ट, जेडी आईएसटीएम, एस उमा रुक्मिणी, सलाहकार क्षमता निर्माण आयोग तथा अमृता बहल, शिक्षा विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों को वयस्क अधिगम के सिद्धांत और अधिगम “डिज़ाइनिंग इफेक्टिव ट्रेनिंग मॉड्यूल्स”, “फीडबैक असेसमेंट एवं प्रशिक्षण का मूल्यांकन” तथा “ऑनलाइन लर्निंग कंटेंट निर्माण एवं प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम पुलिस प्रशिक्षण में आधुनिक दृष्टिकोण, प्रभावी शिक्षण तकनीकों तथा व्यवहार आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्घाटन सत्र के अंत में उप प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार जोशी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम का श्री रवि जोसेफ लोक्कू अपर महानिदेशक, बीपीआरएंडडी द्वारा एफडीपी का समापन किया गया। समापन सत्र में श्रीमती सुलोचना गजराज द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा सीडीटीआई गाजियाबाद में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20-4-26 से 24- 4-26 तक “मादक पदार्थों और मनोरोगी पदार्थों की जांच” विषय पर आयोजित किया गया जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के 30 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया इस कोर्स के कोआर्डिनेटर श्री राजकमल पुलिस उपाधीक्षक सीडीटीआई गाजियाबाद रहे। इस कोर्स का समापन एवं प्रांगण में वृक्षारोपण अपर महानिदेशक के द्वारा किया गया।

सादर
ब्रह्मपाल सिंह
पुलिस उपाधीक्षक, सीडीटीआई गाजियाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these