फरवरी से वर्तमान समय तक प्रदूषण फैलाने वाली 100 से अधिक फैक्ट्रियां सील: श्री दीपक सिघंनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी
गाजियाबाद। तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत अवैध/प्रदूषणकारी इकाईयों की प्राप्त शिकायतों एवं प्रदूषण के बढ़ते स्तर के दृष्टिगत श्री रविन्द्र कुमार मॉदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद के आदेशों के क्रम में श्री दीपक सिघंनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी के निर्देशानुसार तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहटा हाजीपुर में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद, नगर पालिका परिषद लोनी, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर कुल 12 अवैध फैक्ट्रियों के विरूद्ध सीलिंग/विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही के दौरान श्रीमती रति गुप्ता, नायब तहसीलदार बहटा हाजीपुर, सहायक अभियंता उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद, श्री विकास कुमार, जोन इंचार्ज नगर पालिका परिषय लोनी के साथ-साथ विद्युत विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री दीपक सिंघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा अवगत कराया गया कि माह फरवरी, मार्च एवं अप्रैल 2026 में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर अभी तक लगभग 100 से अधिक अवैध फैक्ट्रीयों के विरूद्ध सीलिंग/विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गयी। तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्रदूषणकारी इकाईयों का संचालन किसी भी दशा में नही होने दिया जायेगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।







