गाजियाबाद के सेक्टर-12, प्रताप विहार, विजय नगर स्थित New Rainbow Public School के छात्र प्रियांशु गौड़ ने कक्षा 10वीं में 93% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
प्रियांशु गौड़ , जो कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज गौर के पुत्र हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में भी गर्व की भावना देखी जा रही है।
स्कूल प्रबंधन ने प्रियांशु की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, माता-पिता ने बेटे की मेहनत और समर्पण को इस सफलता का श्रेय दिया।
प्रियांशु की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गौड़







