सभापति अश्विनी त्यागी की अध्यक्षता में विनियमन समीक्षा बैठक”

Share This Article

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘विनियमन समीक्षा समिति’ के माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी जी के सभापतित्व में निर्धारित बिन्दुओं पर ‘विनियमन समीक्षा बैठक’आहूत

अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को साफ करते हुए सड़कों को किया जाएं जाम मुक्त: माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी

जनहित व राजस्वहित में भूमाफियों पर करें कठोर कार्रवाई: माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी

स्मार्ट मीटरों में आ रही परेशानियों का निदान कराया जाएं, मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्य करें: माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी

शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी

सरकार की मंशा: प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे: माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी

जनपद को जाम से दिलाया जाएं निजात: संजीव शर्मा विधायक

गाजियाबाद। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘विनियमन समीक्षा समिति’ के माननीय सभापति श्री अश्विनी त्यागी जी के सभापतित्व एवं माननीय विधान परिषद के सदस्यों में श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज, श्री श्रीचन्द शर्मा, श्री पवन कुमार सिंह, श्री ओम प्रकाश सिंह व​ विधायक श्री संजीव शर्मा व भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में ‘विनियमन समीक्षा समिति’ द्वारा निर्धारित बिन्दुओं की समीक्षा बैठक आहूत हुई, समिति से श्री अरूण प्रकाश शर्मा अनुसचिव, श्री मयंक यादव समीक्षा अधिकारी, श्री आशीष सिंह प्रतिवेदक, श्री अभिनव तिवारी सहायक समीक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, एड.सीपी केशव कुमार चौधरी, जीडीए उपाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर कलाल, नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, डीसीपी ट्रेफिक श्री त्रिगुन बिशेन सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
माननीय सभापति महोदय के आगमन पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया तथा गॉड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सभागार में जनपदीय अधिकारियों द्वारा मा.सभापति सहित सभी समिति के सदस्यों का पौधा भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।
बैठक में विनियमन समीक्षा समिति में प्रस्तुत 67 बिंदुओं की विभागवार विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि जीडीए के एक सहायक अभियंता की आईडी में तकनीकी त्रुटि होने के कारण मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में जीडीए के एक अभियंता को निलम्बित किया व वहीं श्रम विभाग के एक आशुलिपिक पर विभागीय कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है और उनका प्रकरण न्यायालय में लम्बित है। वर्ष 2024 से वर्तमान समय तक माननीय विधान मंडल व लोकसभा के सदस्यों द्वारा जो भी पत्र प्राप्त हुए है उनका समयान्तराल में कार्य शुरू कराया गया या जवाब भेज दिया गया था। सभी कार्यालय में मा0जनप्रतिनिधि हेतु रजिस्टर बनाया गया है। इसके साथ ही जनपद के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी बिन्दुओं पर धैर्यपूर्ण व विवेक के साथ सन्तोषजनक जवाब प्रस्तुत किये गये।
माननीय विधायक श्री संजीव शर्मा द्वारा समिति के समक्ष जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था को सही कराने का प्रकरण रखा गया।
मा0 सभापति श्री अश्विनी त्यागी द्वारा समिति के माध्यम से सख्त निर्देश दिये गये कि जनपदवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु हर आवश्यक कार्य किया जाएं, यदि कहीं सड़कों पर अतिक्रमण या अवैध पार्किंग की जा रही है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएं जिससे जाम से निजात मिल सके। मा0सभापति महोदय ने निर्देशित किया कि जनपद में कहीं भी कोई भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा ना करने पाएं यदि किसी भूमाफिया द्वारा कब्जा कराया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एवं कठोर कार्यवाही की जाएं, जिससे की भविष्य में कोई और इस प्रकार के अपराधिक कार्य ना करें। य​ह इसलिए भी जरूरी है कि भूमाफिया तो जमीन पर अवैध कब्जा करवा देते हैं लेकिन जब कार्यवाही होती है तो सबसे अधिक समस्या कब्जाधारियों को होती है, जो कि अपनी पूरे जीवन की कमाई उन भू​माफियों को दे चुके होते हैं। अत: जनहित एवं राजस्वहित में भूमाफियों पर कठोर कार्रवाई करना अनिवार्य है। मा0सभापति महोदय ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटरों में आ रही परेशानियों का निदान कराया जाएं, मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्य करें। किसी भी उपभोक्ता को बिल देय सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। मा0सभापति महोदय ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए अपने जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें। समिति द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायें। मा0सभापति महोदय ने बैठक के अंत में कहा कि जनपद के अधिकारियों द्वारा सभी बिन्दुओं पर धैर्यपूर्ण व सन्तोषजनक जवाब दिए गये। समिति द्वारा अधिकांश विभागों के कार्यों की सराहना की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने मा0 सभापति महोदय, मा0 सदस्यगणों सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these