मुरादनगर में 9 मई को होगा “प्रथम जिला योगासन खेल चैम्पियनशिप 2026” का भव्य आयोजन

Share This Article

मुरादनगर। जनपद गाजियाबाद में योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 मई 2026, शनिवार को “1st District Yogasan Sport Championship GZB 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन योगासन स्पोर्ट अलायंस एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट गाजियाबाद द्वारा किया जा रहा है, जो योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है।

यह प्रतियोगिता सीडीआरएस ग्लोबल स्कूल, त्रिमूर्ति विहार, जलालपुर रोड, मुरादनगर गाजियाबाद में आयोजित होगी। कार्यक्रम में जिले भर के खिलाड़ी विभिन्न योगासन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों का सहयोग रहेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष सुशील नागर, महासचिव मनीषा गौतम, प्राचार्य आकांक्षा त्यागी, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा एवं योगासन स्पोर्ट अलायंस यूपी के महासचिव आचार्य सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these