असालत नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महंत राजेश पंडित जी एवं अंजू पांडे जी की शादी की सालगिरह
असालत नगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत पंडित राजेश जी एवं उनकी धर्मपत्नी अंजू पांडे जी की शादी की सालगिरह बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाई गई। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों एवं भक्तों ने महंत राजेश पंडित जी और भाभी जी को फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां सभी ने भगवान हनुमान जी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
महंत राजेश पंडित जी ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों का प्रेम और आशीर्वाद ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।







