‘‘ग्राम फफराना मोदीनगर क्षेत्र में 26 बीघे में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर जी0डी0ए0 ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘

Share This Article

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 07.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री रिछपाल सिंह पुत्र श्री टीकम सिंह व श्री रनवीर सिंह आदि द्वारा खसरा सं0-379, 380 ग्राम-फफराना मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में, श्री रविकरण पुत्र श्री अभयराम व श्री राजेन्द्र पुत्र श्री अभयराम श्याम द्वारा खसरा सं0-354मि0 ग्राम-फफराना मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 10000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में एवं श्री रनवीर सिंह पुत्र श्री रतन सिंह व श्री दिनेश चचरा पुत्र श्री अवनाशीराम श्यामसिटी फफराना रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद में लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध रूप सेे विकसित कर पूर्व स्वीकृत कालोनी श्यामसिटी का एक्सटेंशन किया जा रहा है जिसका प्राधिकरण सेे स्वीकृति सम्बन्धी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया, अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these