आज पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मोरटी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रजापुर कविता चौहान जी,एसआरजी पूनम शर्मा, प्रधान अध्यापक रविंद्र कुमार जी और समस्त स्टाफ के साथ सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्तीर्ण और मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के बच्चों ने पूरे गाँव में रैली निकाली, जिसका नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधान अध्यापक ने किया। बच्चों ने बैंड बजाकर और नारे लगाकर जन जागरूकता रैली के साथ पूरे गाँव में भ्रमण किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मधु त्यागी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में अर्चना पवार, अंजलि अग्निहोत्री, नीतू सिंह, मीनू, मधु, राजबाला पटेल, सुनीता सिंह, प्रवीण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। एआरपी नीतू वर्मा भी उपस्थित रहीं ।






