प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध आज दिनांक 16.06.2026 के अन्तर्गत भवन संख्या-एल-343 के सामने संजयनगर, सैक्टर-23, गाजियाबाद पर लगभग 549 वर्ग मी0 में श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित किये गये वेयर हाउस में जेप्टो प्रा0लि0 द्वारा अपना स्टोर संचालित किया जा रहा था। पूर्व में उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध उ0 प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए न केवल अवैध निर्माणकर्ता एवं जेप्टो प्रा0लि0 को स्थल पर संचालित अवैध गतिविधि को बन्द करने हेतुु पत्र प्रेषित किया गया था, अपितु भवन के निर्माण में अत्यन्त ज्वलनशील सामग्री/फोम का प्रयोग किये जाने, अग्नि दुर्घटना से बचाव का कोई प्रबन्ध एवं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी का अनापत्ति प्रमाण-पत्र न होने के क्रम में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया था, जिसका अनुपालन न करने के कारण उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्तागण ,अवर अभियन्ता, एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।







