‘ग्राम-असालतनगर क्षेत्र में अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

Share This Article

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 15.05.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री अमित त्यागी पुत्र ज्ञानेश्वर त्यागी, श्री विश्वजीत एवं श्री सिद्वार्थ पुुत्रगण श्री देवदत्त त्यागी, श्री सोमदत्त त्यागी पुत्र श्री शौराज सिंह द्वारा खसरा सं0-181 ग्राम-असालतनगर मुरादनगर गाजियाबाद में लगभग 23000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में मिटटी भराव करते हुए अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-02 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these