बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़-मेरठ रोड फ्लाईओवर 23 मई तक बंद, मरम्मत कार्य से ट्रैफिक प्रभावित
हापुड में हापुड़ मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पी डब्लू डी) द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के चलते फ्लाईओवर 14 मई 2026 की रात से 23 मई 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा।बताया जा रहा है कि इस फ्लाईओवर से रोजाना करीब 23 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। खासतौर पर असोड़ा कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, जसूप नगर, आदर्श नगर, चंद्रलोक, मोती कॉलोनी और मधुबन कॉलोनी समेत कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। मेरठ से हापुड़ आने जाने वाले वाहन एनएच-9 स्थित पथारपुर चौराहे से होकर गुजरेंगे, जबकि मोदीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को भोजपुर-पिलखुवा मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। 5 से 8 किलोमीटर बढ़ेगी दूरी वैकल्पिक मार्ग के चलते वाहन चालकों को करीब 5 से 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रा का समय भी बढ़ सकता है।35 लाख की लागत से मरम्मत
अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये की लागत से फ्लाईओवर की मरम्मत कराई जा रही है। यातायात पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।।






