भगवान परशुराम चिरंजीवी जन्म दिवस (अक्षय तृतीया) के अवसर पर ग्राम कुलेसरा, ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर में श्री सत्यवीर त्यागी जी के निवास स्थल पर स्थापित मंदिर के सभागार में अखण्ड कीर्तन और भगवान परशुराम चिरंजीवी जन्म दिवस के भव्य आयोजन में दिनांक १९-४-२०२६ दिन रविवार को शामिल होने का अवसर मिला जिसमें अखिल भारतीय त्यागी समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर त्यागी, उपाध्यक्ष-श्री चेतन त्यागी,श्री अनिल त्यागी मंडोली, महासचिव-श्री अंकित त्यागी मंडोली, श्री अभय त्यागी, समाज सेवी श्री आदेश त्यागी ग्राम गैजा और गांव के सम्मानित पुरुष महिलाएं बालक जन पूजा करने वाले पंडित जी आदि विद्यमान रहे। श्री सत्यवीर त्यागी जी के दोनों पुत्रों श्री धर्मेन्द्र और सोमेश जी ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित ढंग से संपन्न की मंदिर में पूजा-अर्चना, भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए फूल माला और पुष्प अर्पित सभी के द्वारा किए गए।
उसके पश्चात् भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया। एक बात तो स्पष्ट हुई कि यह परिवार सनातन धर्म संस्कृति का अनुसरण करने वाला परिवार है जो गांव में अच्छे धार्मिक आयोजन करके धर्म संस्कृति का संरक्षण कर रहा है और सभी को एक संदेश भी दे रहा है कि सनातन धर्म संस्कृति सुरक्षित रहेगी तो हिन्दू समाज सुरक्षित रहेगा।
इस आयोजन में सम्मिलित होकर हमें भी प्रसन्नता हुई।
एक बात यह भी कहनी है कि भगवान परशुराम चिरंजीवी जी के जीवन, पुरूषार्थ, शास्त्रों के ज्ञान और शस्त्र धारण करने की कला को भी अपनाएं ताकि आने वाले समय में अपनी, समाज आदि की रक्षा असुर प्रवृत्ति के जनों से की जा सके।
बहुत- बहुत साधुवाद के साथ प्रणाम सहित धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।
डाक्टर रामकुमार त्यागी मोबाइल नंबर ८१३०६३२८२८







