जी0डी0ए0 में लागू हुई ओ0टी0एस0 स्कीम‘‘

Share This Article

‘‘जी0डी0ए0 में लागू हुई ओ0टी0एस0 स्कीम‘‘

उत्तर प्रदेश सरकार के डिफाल्टर आवंटियो को राहत प्रदान किये जाने के उददेश्य से एकमुश्त समाधान योजना OTS लागू किये जाने के क्रम मे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न संचार माध्यमों जैसे-समाचार पत्रों, एफ0एम0, रेडियो चैनलों, होर्डिंग्स, बैनर, पम्पलैटस एवं स्टैण्डी आदि के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए ओ0टी0एस0-2026 योजना का विशेषकार्याधिकारी महोदया के कुशल निर्देशन में दिनांक 18.04.2026 को OTS-2026 हैल्प डेस्क स्थापित की गयी। जिसमें पात्र सम्पत्ति/मानचित्र से सम्बन्धित डिफाल्टर आवंटियों को सभी नियमव शर्ताे का ज्ञान कराते हुए आवेदन फार्माे का वितरण किया जाना प्रारम्भ किया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के उददेश्य से लगभग 100 आवंटी/आवेदनकर्ताओ द्वारा ओ0टी0एस0 का आवेदन फार्म प्राप्त किया गया। जिसमें से 12 आवेदनकर्ताओ द्वारा ओ0टी0एस0 का आवेदन फार्म भरा गया।
योजना का लाभ सभी प्रकार की सम्पत्तियों पर लागू है। उक्त योजना दिनांक 18.04.2026 से दिनांक 17.07.2026 तक के लिए प्रसारित की गयी है। इसमे आवंटियों की अत्यधिक रूचि को देखते हुए अनुमान है कि सभी डिफाल्टर आवंटी इस योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these