ग़ाज़ियाबाद स्वर्ण जयंती पुरम C ब्लॉक के पीछे झोड़ के पास खड़ी भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हाईटेंशन तार छूने से लगी आग

Share This Article

स्वर्ण जयंती पुरम C ब्लॉक के पीछे झाड़ियों में खड़ी भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हाईटेंशन तार छूने से लगी आग
खबर:
स्वर्ण जयंती पुरम के C ब्लॉक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीछे झाड़ियों में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में भूसा भरा हुआ था और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से संपर्क होने के कारण आग भड़क उठी।
आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें भरा भूसा जलकर काफी हद तक खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए हाईटेंशन तारों की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these