गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में पंचायत भवन निर्माण,संचालन, पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत सचिवालय से दी जाने वाली ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को प्रदान किया जाना, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य जिला मार्गों के किनारे साफ़ सफाई, ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों तथा अन्य शासकीय स्थलों की स्वच्छता हेतु कराए जाने वाले कार्यों,अंत्येष्टि स्थल निर्माण,ऑडिट परिपालन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ प्लस ग्रामों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन,सामुदायिक शौचालयों का संचालन आदि समस्त संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई|
इस वर्ष होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ग्राम वन विकसित किए जाने के निर्देश दिये गए थे,जिसके सापेक्ष अभी तक 35 ग्राम पंचायतों में स्थल चिन्हित किए गए हैं।उनके द्वारा निर्देश दिए गए है कि मंदिरों,अंत्येष्टि स्थलों,क़ब्रिस्तान,तालाब के किनारों या अन्य ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जाए जहाँ पर मियावाकी पद्धति से एक ही जगह अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।लगाये जाने वाले पोधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्ययोजना भी तैयार कर ली जाए।
इस वर्ष जनपद में 08अंत्येष्टि स्थल, 04 पंचायत भवन,02 पंचायत उत्सव भवन,03 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन यूनिट एवं 02 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाने है।2399 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण भी इस वर्ष कराया जाना है।उनके द्वारा निर्देश दिए गए है कि इन भवनों है हेतु अगले 03 दिन में स्थल चिन्हित करते हुए उसका प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पात्र व्यक्ति शौचालय से वंचित न रहे।
शत प्रतिशत ग्राम वासियों की फ़ैमिली आईडी तथा किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य पूर्ण किया जाए।
समस्त जन प्रतिनिधियों के यहाँ पर पीएम सूर्या घर योजना के अंतर्गत प्लांट अवश्य लगवाया जाए।
बैठक में ज़िला पंचायत राज अधिकारी,ज़ाहिद हुसैन,समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा प्रतिभाग किया गया।







